तिलौथू में किशोरी की हत्या, संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम से है जहां तिलौथू थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के महेशडीह की रहने वाली रूबी कुमारी को कोईडीही के रहने वाले बजरंगी कुमार राम एक महीना पहले शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया था। फिर अचानक रूबी के शव को लेकर अपने गांव पहुंचा और वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा। जबकि बजरंगी पहले से दो बच्चों का पिता है।

DIARCH Group 22Scope News

लड़की रूबी के परिजन बजरंगी के घर कोईडीही गांव पहुंचकर हंगामा शुरू किया

उधर, इस घटना के बाद लड़की रूबी के परिजन बजरंगी के घर कोईडीही गांव पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस ने रूबी कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मौके से भाग रहे बजरंगी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बजरंगी का वर्ष 2017 में ही बेबी देवी से शादी हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद बजरंगी ने अपने गांव के बगल की रूबी कुमारी नामक एक नाबालिक लड़की को लेकर भाग गया था। उसे नासरीगंज के खिरियांव स्थित अपने बहन के घर में रखे हुए था।

यह भी देखें :

लगातार मेरी बेटी पर पैसे देने बना रहा था दबाव – मृतक रूबी की मां

मृतका रूबी कुमारी की माता श्रद्धा देवी का आरोप है कि दो दिन पहले रूबी ने फोन कर बताया था कि बजरंगी दो लाख रुपए अपने मायके से लाने के लिए दबाव बना रहा है। रूबी अपनी मां से बजरंगी के लिए दो लाख मांग रही थी लेकिन गरीब होने के कारण इतना रुपया देना संभव नहीं था। आरोप है कि जब पैसे देने से इंनकार किया गया तो बजरंगी ने उसकी पुत्री रूबी की हत्या कर शव को लेकर अपने गांव कोईडीही पहुंच गया। जब उन लोगों को सूचना मिली तो वे लोग भी जब बजरंगी के घर पहुंचे तो बजरंगी वहां से भाग खड़ा हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बजरंगी को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उधर, बजरंगी की पहली पत्नी बेबी देवी का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें विशेष जानकारी नहीं है। उनके दो बच्चे हैं उसी की देखरेख में वह व्यस्त रहती हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े : प्रेमी ने प्रेमिका को होटल के कमरे में मारी गोली, बाद में खुद को मार की खुदकुशी…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...