तिलौथू में आज NDA के कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा

सासाराम/नवादा : रोहतास जिले के तिलौथू में आज यानी 31 अगस्त को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद यात्रा निकाली। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा महिला रोजगार योजना की शुरुआत करने एवं परिवार के एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए अनुदान दिए जाने पर सीएम को धन्यवाद कहा। सासाराम की तिलौथू में भाजपा कार्यकर्ता डॉ. सचिन कुशवाहा की नेतृत्व में यह बाइक मार्च निकाली गई। जिसमें एनडीए के घटक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बीजेपी, जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलासः के कार्यकर्ता काफी बढ़चढ़ कर भाग लिए। यह बाइक रैली तिलौथू में निकाली गई।

Goal 7 22Scope News

तिलौथू इलाका सासाराम विधानसभा क्षेत्र में है

आपको बता दें कि तिलौथू इलाका सासाराम विधानसभा क्षेत्र में है। इस बाइक मार्च का नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता डॉ. सचिन ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी कुछ काम किया है। शिक्षा से लेकर नौकरी और स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। इन तमाम मुद्दा को लेकर वे इस धन्यवाद यात्रा में निकाले हैं।

नवादा परिसदन में प्रेसवार्ता का आयोजन, पूर्व सांसद रामकृपाल कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा नवादा परिसदन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Ex Mp Ramkripal Yadav 22Scope News
नवादा परिसदन में प्रेसवार्ता का आयोजन, पूर्व सांसद रामकृपाल कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को दी गई गाली, बिहार हुआ है शर्मसार – रामकृपाल यादव

पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि इंडिया महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं। अभी तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने माफी तो दूर खेद तक नहीं जताया है।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने तीन सितंबर को दिल्ली में बुलाई BJP की अहम बैठक…

सलाउद्दीन और अनिल कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...