Commercial Advertisment

गांवा थाना क्षेत्र में दो समूहों के बीच तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Giridih: गांवा थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में छेड़खानी की एक घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की खबर है. उग्र भीड़ के द्वारा छेड़खानी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी भी की गयी है.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले पर काबू पा लिया है. प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों से शांति की अपील की गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की ओर से जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा किया गया है.

इस बीच सामाजिक तनाव की खबर मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार कुमार यादव, माल्डा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, नगवां मुखिया प्रतिनिधि मो. मिराज ने माल्डा बाजार का दौरा कर दोनों पक्षों से शांति की अपील की है.

गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार, तीसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, लोकाई थाना प्रभारी पप्पू कुमार समेत भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. फिलहाल मामले पर काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार के कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन ने दोनों पक्षों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. प्रशासन के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी शांति स्थापित करने के प्रयास में जुटे हुए है.

रिपोर्ट-आशुतोष

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...