ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, जनरेटर में लगी आग

आरा : आरा शहर के मोती टोला बाईपास रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी अचानक नीचे रखे रीगल रिसॉर्ट के जनरेटर पर गिर गई। देखते ही देखते जनरेटर में आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं। आग की लपटें फैलते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों और रिसॉर्ट के स्टाफ ने तुरंत फायर सिलेंडर डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

Goal 7 22Scope News

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है

आपको बता दें कि गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। क्योंकि यह आग की घटना जहां घटी है, वहां एक निजी अस्पताल है। जिसमें कई मरीज थे। लेकिन समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। वहीं आग की घटना में जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर से बार-बार तेल गिर रहा था। तेल निकलने की शिकायत विभाग को पहले भी की गई थी। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

बिजली विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है

वहीं घटना के बाद बिजली विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आग लगने की वजह से जनरेटर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। वहीं फायर ब्रिगेड के जवान रंजीत कुमार ने बताया कि जनरेटर में आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर पता चला ट्रांसफार्मर से चिंगारी नीचे रखे जनरेटर पर गिरी जिसकी वजह से जनरेटर में आग लग गया। इसके अलावा कोई दूसरी घटना नहीं घटी है। लेकिन जनरेटर पूरी तरह से जल गया है।

यह भी पढ़े : DIG सत्य प्रकाश ने आरा नवीन पुलिस केंद्र का किया औचक निरीक्षण…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img