Advertisement
Advertisement
Advertisement

दर्जनों अधिवक्ताओं की जोखिम में जान, कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रांसफार्मर के नीचे बैठ रहे हैं वकील 

कैमूर : पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में एक अधिवक्ता व मुवकिल की हुई मौत की घटना से मोहनिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय अभी तक सबक नहीं लिया है। बता दें कि इस घटना के बाद हाईकोर्ट यह निर्देश जारी कर दिया था कि बिहार के किसी भी न्यायालय परिसर में ट्रांसफार्मर के अगल-बगल या नीचे कोई भी अधिवक्ता बैठे हो तो उसे तुरंत खाली कराया जाए। इस घटना के करीब छह माह बीत जाने के बाद भी मोहनिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के दर्जनों अधिवक्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर हाई कोर्ट कि उस घटना को फिर से दोहराना चाहते हैं।

GOAL Logo page 0001 26 22Scope News

आपको बता दें कि मोहनिया अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हाई वोल्टेज का ट्रांसफार्मर लगा हुवा है। उसके बगल में अधिवक्ताओं के बैठने का सेड बना है। लेकिन कोर्ट के एक अधिवक्ता के द्वारा खाली पड़े उस ट्रांसफार्मर के नीचे बिना किसी के इजाजत के अवैध रूप से लोहे के पाइप से अपना सेड लगा दिए। जबकि पहले से अधिवक्ताओं का सेड लोहे के पाइप और टीन के पतरे से बना है जिसमे ज्वाइंट कर दिए।

इस चिलचिलाती धूप में अगर कहीं ट्रांसफार्मर ब्लास्ट करता है या ट्रांसफार्मर से कोई चिंगारी की करंट निकलता है तो इस चपेट में दर्जनों अधिवक्ताओ को अपना जान गवाना पड़ सकता है। शायद हाई कोर्ट की उस घटना का पुनर्वित्त मोहानिया कोर्ट कराना चाहता है। जबकि इसी रास्ते से मोहनिया कोर्ट के सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट हर रोज गुजरते हैं लेकिन किसी का ध्यान इस बड़ी घटना को आमंत्रित करते हुए ट्रांसफार्मर के तरफ नहीं जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Fertilizer Booking System: बिहार के किसानों के लिए बड़ी राहत,...

Bihar Fertilizer Booking System, पटना: बिहार में उर्वरक वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों के बीच कृषि विभाग ने बड़ा बदलाव...

Rashtriya Lok Janshakti Party Meeting: उत्तर प्रदेश चुनाव में क्या होगी...

Rashtriya Lok Janshakti Party Meeting, गिरिडीह: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब...

Nitish Setu Bihar Bridge: 5,571 करोड़ रुपये खर्च, 6 लेन और...

Nitish Setu Bihar Bridge, पटना: बिहार में गंगा नदी पर बना एक और भव्य पुल अब आम लोगों के लिए खुलने की तैयारी में...