Advertisment
बोकारो : एनएच 23 फोर लाइन के समीप ट्रेलर ने पेड़ से टकराते हुये जैप 4 ग्राउंड के बाउंड्री में जा घुसा. बताया जा रहा है कि ट्रेलर आईटीआई मोड़ से सिवनडीह की ओर जा रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार जब ट्रेलर पेड़ से टकराया तो बहुत जोर की आवाज आई थी. इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है. घटना सुबह पांच बजे की है.
Advertisment
बता दें कि यह घटना बहुत बड़ी हो सकती थी. जहाँ ऊपर से बिजली के तार भी है. ट्रेलर खंभे और पेड़ से टकराते हुए बाउंड्री में जा घुसा. इस घटना के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया. वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: चुमन
Advertisement




