Advertisment

रांची-टाटा मेन रोड पर ट्रेलर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Desk. रांची-टाटा मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा की सूचना मिल रही है। इसमें तीन लोगों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं हादसे में दो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

रांची-टाटा मेन रोड पर भीषण सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, एनएच 33 के रांची-टाटा मेन रोड पर एक ट्रेलर ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतक और घायलों की सिनाख्त जारी

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया। शवों को पुलिस थाने लाई। बताया जा रहा है कि मृतक और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। वहीं पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर रही है।

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...