INDIA गठबंधन की पटना में आयोजित रैली रद्द, अब बड़े मार्च की तैयारी

पटना : इंडिया गठबंधन की ओर से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के लेकर वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है। आज यानी 27 अगस्त को यात्रा का 11वां दिन है। आज यात्रा में दरभंगा पहुंचेगी। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि इंडिया गठबंधन की पटना में आयोजित रैली को रद्द कर दिया गया है। रैली के बजाय बड़े मार्च के आयोजन की तैयारी हो रही है। एक सितंबर को गांधी मैदान में रैली होने वाली थी। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मार्च में शामिल होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इसकी जानकारी दी है।

Goal 7 22Scope News

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में होना है

दरअसल, पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा के खत्म होने की सूचना है। लेकिन अबतक पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान आवंटित नहीं किया है। ऐसे में वोटर अधिकार यात्रा के समापन स्थल को लेकर संशय कायम हो गया है। आज या कल में इंडिया गठबंधन यह तय करेगा कि वोटर अधिकार यात्रा का समापन कहां और कैसे किया जाए? अभी इंडिया गठबंधन के वरीय नेता भी इस मसले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब गांधी मैदान में होने वाली रैली को शहर में मार्च के रूप में तब्दील किया जा सकता है। गांधी मैदान से पटना हाईकोर्ट के समीप डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर चौक तक मार्च हो सकता है।

Voter Adhikar Yatra 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मिथिलांचल के मिशन पर निकली राहुल की तिकड़ी, क्या भेद पाएंगे NDA के किला

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...