पटना पहुंचे राहुल-खड़गे, थोड़ी ही देर में गांधी मैदान से शुरू होगी ‘वोटर अधिकार यात्रा’

पटना : इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आज यानी एक सितंबर को राजधानी पटना में समापन होगा। आज की यात्रा में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के पूर्व सीएम व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता पटना पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद यह वोटर अधिकार यात्रा पटना के गांधी मैदान से शुरू होगी। गांधी मैदान से पदयात्रा शुरू होगी, चार किलोमीटर दूर पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर मूर्ति पहुंचेगी।

Goal 7 22Scope News

पटना में कार्यकर्ताओं के हाथों में दिखे पार्टी के झंडे

आपको बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के लिए इंडिया अलायंस के कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर मार्च करते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के बैनर और झंडे दिखाई दे रहे हैं। पटना में राजद, कांग्रेस और भाकपा (माले) समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमवाड़ा लगा है।

यह भी देखें :

पदयात्रा का रूट 

यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से होगी। 10:50 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। गेट नंबर-1 से निकलकर एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा और कोतवाली थाना होते हुए काफिला बेली रोड तक पहुंचेगा। इनकम टैक्स गोलंबर से होकर यह यात्रा अंबेडकर मूर्ति तक जाएगी। 12:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यहीं पर 12:40 से 2:30 बजे तक विशाल जनसभा होगी। इस पदयात्रा का नाम प्रतीकात्मक तौर पर ‘गांधी से अंबेडकर’ रखा गया है।

Voter Adhikar Yatra 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना की सड़कों पर BJP व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘लठ युद्ध’

विवेक रंजन और रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...