पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां स्कूल में एक छात्रा ने खुद को आग लगा ली। आग की वजह से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल में पहुंच कर तोड़फोड़ करते हुए जम कर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया और पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की।
घटना राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके के अमला टोला कन्या विद्यालय की है जहां पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने बाथरूम में जा कर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें – शादी हुई नहीं पत्नी ने ले लिया बैंक से लोन, 70 आदमी को एक साथ बैंक ने भेजा नोटिस…
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर आक्रोशित लोगों के द्वारा स्कूल में हंगामा की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा और लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हाथ भी चलाया साथ ही स्कूल में रखे टेबुल कुर्सी समेत कई अन्य चीजें तोड़ दी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें– अटल पथ पर हंगामा एक साजिश, SSP ने कहा ‘वार्ड पार्षद समेत इतने लोग गिरफ्तार…’
पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट


















