Advertisement
Advertisement

छात्रा के पिता के दोस्त ही निकला शातिर, पैसे की खातिर अपहरण की बनायी योजना

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां शहर के एक प्रतिष्ठित माउंट कार्मल हाई स्कूल से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, एलकेजी में पढ़ने वाली इस छात्रा के पिता के दोस्त ने ही पैसे के लेनदेन के विवाद में अपहरण की योजना बनाई थी और वह छात्रा के स्कूल पहुंच गया था। उत्तराखंड के रहने वाले आरोपी ललित सिंह ने छात्रा को अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने ने ललित सिंह के साथ जाने से इनकार कर दिया।

इस बीच स्कूल के शिक्षकों को शक हुआ उन्होंने अभिभावक को फोन कर दिया। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्ची के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी ललित सिंह को तत्काल पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस की माने तो आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस में केस दर्ज है। पटना पुलिस ने माना कि ललित सिंह की गिरफ्तारी से एक बड़ा मामला टल गया है। कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी ने जानकारी दी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...