TRE 4 की अधियाचना एक सप्ताह में भेजी जाएगी BPSC को, शिक्षा मंत्री ने STET को लेकर कहा…

पटना: बिहार में चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने TRE 4 परीक्षा की घोषणा कुछ दिन पहले की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर रिक्तियों की जानकारी BPSC को भेज दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग रिक्तियों की गणना कर रहा है और बहुत ही जल्द रिक्तियों की सूची BPSC को भेज दी जाएगी ताकि भर्ती परीक्षा जल्द से आयोजित की जा सके। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने TRE 4 परीक्षा से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की मांग को लेकर कहा कि इस संबंध में अभ्यर्थियों ने मुझसे मुलाकात कर अपनी बात रखी है। हमलोग इस विषय पर भी मंथन कर रहे हैं और इसके संबंध में भी निर्णय एक सप्ताह में ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – शादी हुई नहीं पत्नी ने ले लिया बैंक से लोन, 70 आदमी को एक साथ बैंक ने भेजा नोटिस…

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी सबसे अधिक नौकरी हमारे विभाग में युवाओं को दी गई है और आगे भी हम नौकरी देने की प्रक्रिया कर रहे हैं। अभी हाल ही में अनुकंपा के आधार पर साढ़े पांच हजार लोगों को नौकरी दी गई और अब TRE 4 परीक्षा की तैयारी की जा रही है। बहुत जल्द ही TRE 5 परीक्षा भी आयोजित की जाएगी और STET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए भी हमलोग बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों की भलाई के लिए ही डोमिसाइल नीति लागू की गई है और आगे भी अभ्यर्थियों के बेहतरी के लिए जो संभव होगा हमलोग करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–    अटल पथ पर हंगामा एक साजिश, SSP ने कहा ‘वार्ड पार्षद समेत इतने लोग गिरफ्तार…’

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Silli-Ilu Bypass Rail Line: Ranchi से Kolkata और Tatanagar की यात्रा...

 सिल्ली-ईलू बाइपास रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से रांची, टाटानगर और कोलकाता के बीच रेल यात्रा तेज होगी। यात्रियों का करीब 45 मिनट...

Jharkhand Weather Update: रांची में बदला मौसम का मिजाज, 16 जून...

झारखंड में मौसम बदलने लगा है। रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 11 से 16 जून तक तेज हवा, गरज और...

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img