डॉक्टर तपेश्वर गोलीकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

शेरघाटी : शहर के चर्चित डॉक्टर तपेश्वर गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी बुधवार को शेरघाटी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पियुष कुमार पिता संजय पासवान निवासी सोनडीहा थाना शेरघाटी का रहने वाला है।

Goal 7 22Scope News

अज्ञात अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर पर गोली चला दी थी

गौरतलब है कि 19 जुलाई 2025 को शेरघाटी शहर के शेखपुरा रोड स्थित अज्ञात अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर पर गोली चला दी थी। इस घटना में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को अस्पताल भेजा गया। मामले में शेरघाटी थाना कांड संख्या 337/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP ने गठित की थी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने नगर पुलिस अधीक्षक व शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर यह सफलता पाई। इससे पहले पुलिस चार अन्य अभियुक्तों को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े : खुद की हत्या की लग गई थी भनक, इससे पहले ही सुपारी किलर को मारी गोली, दारा सिंह गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...