Advertisment

मालगाड़ी के नीचे आए तीन व्यक्ति तो मची अफरातफरी, फिर हुआ ऐसा कि…

बेगूसराय: बेगूसराय में बुधवार को अचानक रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया जब तीन व्यक्ति एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हालांकि वक्त रहते तीनों ने सूझबूझ और संयम से काम लेते हुए ट्रेन के नीचे पटरी के बीच लेट गए जिससे उनकी जान बच गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी ट्रेन गुजरने के बाद जब लोगों ने तीनों को सही सलामत देखा तब जा कर चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें – किसानों ने रोकी भारतमाला प्रोजेक्ट का काम, प्रदर्शन के दौरान जेसीबी किया क्षतिग्रस्त…

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी रुकी हुई थी। इस दौरान लोग उसके नीचे से आरपार कर रहे थे तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। अचानक मालगाड़ी चलने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे, लेकिन इस दौरान सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों व्यक्ति ट्रेन के नीचे पटरी के बीच लेट गए जिससे उनकी जान बच गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- निगरानी के हत्थे चढ़े एक और सरकारी कर्मी, इस काम के लिए 15 हजार रुपए लेते हुए…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...