Advertisment

Bokaro : खुखड़ी चुनने जंगल गई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Bokaro : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत करधोवा जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शादीशुदा युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवती की पहचान गोमिया प्रखंड के महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के छोटकी पुन्नू गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी के रुप में हुई है। युवती की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह के बरी होने पर मंत्री दीपिका सिंह का छलका दर्द-न्याय व्यवस्था का मज़ाक… 

Bokaro : शरीर के कई हिस्सों में चोट के भी मिले निशान

युवती के शरीर काला पड़ा हुआ है वहीं चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट के भी निशान हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महुआ टांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि लक्ष्मी की उम्र लगभग 19 वर्ष है, एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और वर्तमान में मां के साथ छोटकी पुन्नू गांव में रह रही थी।

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

Bokaro : सुबह खुखड़ी चुनने की बात कहकर घर से निकली थी युवती

सोमवार को सुबह-सुबह वह खुखड़ी चुनने के लिए जंगल जाने की बात मां से कह हाथ में झोला लेकर घर से निकली लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका और आज सुबह जब एक व्यक्ति जंगल बकरी चराने गया तो लक्ष्मी के शव को देखा और परिजनों को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंगाल के लोग उठा रहे-बाबूलाल मरांडी… 

पुलिस मौके पर पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतिका की मां ने अपने ही संगे संबंधियों पर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है और थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

मनोज कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

 

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...