नीतीश कुमार के 20 वर्षों का कार्यकाल…, खगड़िया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे नेता…

खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खगड़िया के बेलदौर विधानसभा अंतर्गत पनसलावा में स्थित कोशी हाई स्कूल में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, सांसद सुनील कुमार, लोजपा(रा) की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक तथा हम के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ महागठबंधन पर जम कर हमले भी किये। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के अब तक के सबसे स्वच्छ, ईमानदार और विजनरी मुख्यमंत्री हैं। 20 वर्षों की अपनी यात्रा में उन्होंने बिहार को नई पहचान दी है, सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत किया और हर वर्ग के लोगों का विकास किया।

यह भी पढ़ें – किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल अतुलनीय रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जनता के अपार विश्वास और कार्यकर्ताओं का संकल्प इस बात की गारंटी है कि 2025 में एक बार फिर मजबूती के साथ राज्य का बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    सचिन पायलट भी पहुंचे वोटर अधिकार यात्रा में, कहा ‘सवाल चुनाव आयोग से करते हैं तो जवाब…’

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...