धनबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पिटाई, इमरजेंसी सेवाएं ठप, हड़ताल पर गए चिकित्सक

धनबाद मेडिकल कॉलेज में मरीज परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इमरजेंसी सेवाएं ठप, डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पताल परिसर में अफरातफरी।


धनबाद: धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH) में गुरुवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को लेकर एंबुलेंस व्यवस्था पर बहस छिड़ गई। देखते-देखते मामला इतना बढ़ा कि मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी।

धनबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पिटाई, इमरजेंसी सेवाएं ठप, हड़ताल पर गए चिकित्सक
धनबाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पिटाई, इमरजेंसी सेवाएं ठप, हड़ताल पर गए चिकित्सक

 Key Highlights

  • धनबाद SNMMCH में मरीज परिजन और डॉक्टर के बीच मारपीट

  • घटना के बाद डॉक्टरों का सामूहिक कार्य बहिष्कार, इमरजेंसी सेवाएं बंद

  • अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग पर अड़े डॉक्टर

  • पुलिस हस्तक्षेप के दौरान भी विवाद, माहौल तनावपूर्ण


घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने तत्काल कामकाज बंद कर हड़ताल का एलान कर दिया। इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जाएगी, वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे। चिकित्सकों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब सब्र का बांध टूट चुका है।

हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान डॉक्टरों और पुलिस के बीच भी तीखी नोकझोंक हो गई। अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई और मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...