चुनाव से पहले महिला सशक्तिकरण की दिशा में CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, कर दिया बड़ा एलान

बिहार में हर घर से उठेगी महिला उद्यमी! CM नीतीश सरकार ने लॉन्च की ऐतिहासिक योजना। महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान! हर घर की महिला बनेगी उद्यमी, 10000 मिलेगी पहली किस्त। पलायन पर लगेगा ब्रेक! बिहार सरकार की ‘महिला रोजगार योजना’ से हर घर में जगेगी उद्यमिता। बिहार की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, ‘हर घर से एक महिला उद्यमी’

पटना: बिहार के हर घर में एक महिला उद्यमी तैयार होगी! जी हां, ये कोई गप नहीं है। आज इसकी रूप रेखा और CM नीतीश कुमार के इस विजन का ऐलान कर दिया गया है। जो बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ताकत तो देगा ही बल्कि बिहार से पलायन की मजबूरी भी खत्‍म कर देगा। आज कैबिनेट की बैठक में इस नीति को अमली जामा पहना दिया गया है।

हर घर से उद्यमी महिला आएंगी

शुक्रवार को CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत हर घर से एक महिला को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कदम को बिहार की महिलाओं के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है अब कदम से न केवल पलायन रुकेगा बल्कि हर घर से उद्यमी महिलाएं निकलती नजर आएंगे।

10000 रुपये की पहली किस्‍त मुफ्त!

इस योजना की शुरुआत इसी सितंबर 2025 से हो जाएगी। इसके तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। यह अनुदान के रूप में होगा। जिसे रोजगार करने वाली महिलाओं को लौटाने की भी आवश्‍यकता नहीं होगी। रोजगार शुरू करने के छह माह बाद उनके काम का आकलन किया जाएगा। यदि वो एक सफल उद्यमी बनने में सफल हुईं तो ऐसी महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें – नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, बिहार में महिलाओं को मिलेगा नया रोजगार सहारा, मिली मंजूरी…

ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

इस योजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। जिसका फायदा उद्यमी महिलाओं को सीधे तौर पर मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम : CM नीतीश

CM नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा महत्‍वपूर्ण होने वाला है। यह योजना अब तक का सबसे बड़ा कदम होगा। CM नीतीश कुमार का मानना है कि हर घर से एक महिला उद्यमी तैयार होगी तो बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और पलायन की मजबूरी भी कम होगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर…

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...