RJD कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी, भाजपा ने कहा राहुल को पता है इसलिए नहीं कर रहे…

दरभंगा: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच लगातार वार पलटवार चल रहा है। शुक्रवार को दरभंगा के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भालपट्टी गांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के कई नेता शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

उनकी सभा में पीएम की मां को गाली देना देश स्वीकार नहीं करेगा। इस देश के लोग अपनी जान दे सकते हैं लेकिन अपने पीएम की मां को गाली देने वाले को नहीं बख्शेंगे। जनता उन्हें इस बात का जवाब चुनाव में देगी। उनकी यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है, सिर्फ टिकट के जुगाड़ में लगे नेता साथ चल रहे हैं। बिहार की जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है। शाहनवाज हुसैन ने राजद को कांग्रेस का पिछलग्गू पार्टी बताते हुए कहा कि तेजस्वी को पता है कि इस बार उनकी नैया डूबने वाली है।

यह भी पढ़ें – CM ने हीरो एशिया हॉकी कप-2025 का किया शुभारंभ

चुनाव के बाद वे राहुल गांधी या फिर चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ देंगे जिसके लिए ये लोग पहले से ही बहाना ढूँढ़ रहे हैं। राहुल गांधी तेजस्वी यादव से बड़े नेता हैं और इसलिए ही तेजस्वी उनके पीछे पीछे दौड़ लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह पता है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं इसलिए उनके नाम की घोषणा भी नहीं कर रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नवंबर के बाद अधिकारियों को कार्यालय से भगायेंगे PK, लोगों से की ये अपील…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...