JCECEB ने जारी किया बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट, देखें टॉपर सूची

JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी किया। देखें टॉपर सूची और जानें ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया।


रांची: JCECEB (झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद)  ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

बीएड परीक्षा में अजीत कुमार पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अंकिता अग्रवाल द्वितीय और रणधीर कुमार मेहता तृतीय स्थान पर रहे। इस परीक्षा में कुल 45,084 अभ्यर्थियों का नाम परिणाम सूची में शामिल है।

एमएड प्रवेश परीक्षा में कोमल कुमारी सोनी टॉपर बनी हैं। वहीं सुचित्रा दास को दूसरा और ओम कुमार को तीसरा स्थान मिला है। एमएड की सूची में कुल 608 अभ्यर्थी शामिल हैं।


Key Highlights

  • जेसीइसीइबी ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित परिणाम जारी किया।

  • बीएड में अजीत कुमार पंडित प्रथम, अंकिता अग्रवाल द्वितीय, रणधीर कुमार मेहता तृतीय।

  • एमएड में कोमल कुमारी सोनी प्रथम, सुचित्रा दास द्वितीय, ओम कुमार तृतीय।

  • बीपीएड में अनिमेश रोनाल्ड कुजूर प्रथम, श्वेता कुमारी द्वितीय और बिपिन बिहारी महतो तृतीय।

  • बीएड में 45084, एमएड में 608 और बीपीएड में 487 अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल।

  • संशोधित रिजल्ट के बाद अब ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।


बीपीएड के रिजल्ट में अनिमेश रोनाल्ड कुजूर पहले स्थान पर रहे, जबकि श्वेता कुमारी द्वितीय और बिपिन बिहारी महतो तृतीय स्थान पर रहे। इस परीक्षा में 487 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

गौरतलब है कि पर्षद ने 7 जुलाई 2025 को जारी किए गए पूर्ववर्ती रिजल्ट को रद्द कर दिया था और उसके आधार पर शुरू होने वाली काउंसेलिंग की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी। अब संशोधित परिणाम जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसेलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...