Advertisment

BJP के मौन धरना पर RJD का हमला, कहा ‘उनके प्रदेश अध्यक्ष के पास है डिक्शनरी…’

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द के प्रयोग मामले को BJP लगातार मुद्दा बना कर कांग्रेस पर हमलावर है। शुक्रवार को BJP ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तो शनिवार को भाजपा ने मौन प्रदर्शन किया। BJP के कार्यकर्ता गांधी मूर्ति के सामने मौन प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदर्शन पर राजद ने तीखा पलटवार किया है।

BJP के मौन धरना पर RJD का हमला :

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि BJP के लोग अपसंस्कृति और गाली गलौज वाली भाषा प्रयोग करने वाले नेताओं की पार्टी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में डीएनए, राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा, ममता बनर्जी को दीदी ओ दीदी और मंगलसूत्र, मुजरा जैसी भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। ये भाजपा के नेता उस वक्त मौन प्रदर्शन क्यों नहीं किये थे। एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा के विधायक जनक सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की मां और बहन को जिस तरह से गाली दी यह भी सबने देखा है।

यह भी पढ़ें – राहुल की वोटर अधिकार यात्रा पहुंची सिवान, राहुल-तेजस्वी ने लोगों से की खास अपील…

इन चीजों पर भाजपा वाले एक भी शब्द नहीं बोल सके क्योंकि उनकी पहचान ही गाली गलौज और अपसंस्कृति वाली भाषा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी कहा है कि हमारे पास गाली का डिक्शनरी है और बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारी पहचान ही गाली गलौज वाली भाषा से बनी है और आज हम यहां तक उसी भाषा की वजह से पहुंचे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM के विकास कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा…

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...