Commercial Advertisment

Hazaribagh : कटकमदाग मैदान में सांसद खेल महोत्सव-2025 का भव्य आगाज़, मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल

Hazaribagh : सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के 14 वें टूर्नामेंट का भव्य आगाज रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग फुटबॉल मैदान में हुआ। इसमें वर्तमान वर्ष कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के कुल 46 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें पुरुष वर्ग से कुल 42 टीम और 04 महिला टीम शामिल है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महिला वर्ग की जमुआरी टीम बनाम सलगांवा टीम के बीच खेला गया जिसमें प्लेंटी शूटआउट में जमुआरी की टीम विजेता बनी। उल्लेखनीय है कि इसी कटकमदाग के फुटबॉल मैदान से साल 2016 में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज सांसद मनीष जायसवाल के सोच से शुरू हुआ जो अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में गूंज रहा है और धूम मचा रहा है।

प्रखंड क्षेत्र की कुल 46 टीमें ले रही है भाग, जिसमें 42 पुरुष वर्ग और 4 महिला वर्ग की टीम हुआ शामिल

उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, स्थानीय जिप सदस्य जीतन राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने मशाल जलाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर पुरुष वर्ग के मैच का उद्घाटन कराया। इससे पूर्व स्थानीय नमो फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का कूद रेलवे ब्रिज के समीप से ही सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ मैदान तक पहुंचाया। जहां ढोल ताशे और गाजे बाजे के साथ उनका लोटा पानी विधि से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के मैच उद्घाटन के अवसर पर मैदान में आकर्षक नमो जर्सी में लैस दर्जनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मैदान में मशाल के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया और सामूहिक रूप से नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

Hazaribagh : खेल हारने-जितने के लिए नहीं सीखने के लिए खेलें : मनीष जायसवाल

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज कटकमदाग प्रखंड से ही हुई और अब इस टूर्नामेंट की ख्याति दूर तलक तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन का असल मकसद ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान कर उनके प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि खेल हार-जीत के लिए नहीं होता। जो भी खेलते हैं वो या तो जीतते हैं या तो सीखते हैं। इसी सोच के साथ आप मैदान से जुड़े और अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करें ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिप सदस्य जीतन राम, कटकमदाग भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, नमो खेल टूर्नामेंट, कटकमदाग के अध्यक्ष सुनील यादव, प्रबंधक कविंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाशपति ओझा उर्फ़ के.पी. ओझा, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, अर्जुन साव, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, किशोरी राणा, इन्द्रनारायण कुशवाहा, महेंद्र राम बिहारी, मिथलेश यादव, बीरेंद्र कुमार बीरू, नारायण साव, बसंत यादव, विकास यादव, राजेश साव, विमल गुप्ता, विकास यादव, दीपक यादव, कल्लू राम, बीरेंद्र साव, कमल साव, रेणुका साहू, साक्षी राणा, रत्ना सिन्हा, सत्यभामा, भानुमति पासवान, कंचन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, लखन गोप, विजय गिरी, टुनूलाल सिन्हा, विनोद कुशवाहा, सुरेंद्र गुप्ता, रीना भट्ट, ऊषा रूँडा, विनोद कुमार,बंटी तिवारी, दीपक कुमार पंडित, रंजन चौधरी, विशेषांक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देवघर पहुंचे देश के मुख्य न्यायाधीश...

CJI Surya Kant Deoghar Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर सिविल कोर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने न्यायिक...

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...