Advertisement
Advertisement

Jamtara: आवारा कुत्तों ने 8 लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Jamtara: जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। टाड़ पर, बस्ती और करमाटांड़ बाजार सहित कई मोहल्लों में कुत्ता अचानक लोगों पर टूट पड़ा। राह चलते लोगों को जिस तरह भी मिला, उसने काट लिया। इस दौरान गिरजा देवी, जाहिना बीबी, शकीला बीबी, सबीना बानो, शाहजहां अंसारी, सद्दाम अंसारी की बहन और साजिद अंसारी के बेटे समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jamtara: आवारा कुत्तों का आतंक

घायलों को करमाटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। इस बीच ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि यहां न तो पर्याप्त दवाइयों की सुविधा है और न ही डॉक्टर समय पर मिलते हैं।

Jamtara: ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

आपात स्थिति में पीड़ितों को उचित इलाज नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने कहा कि हर बार नेता वादा करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं नगण्य हैं। इसी कारण कई ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ विरोध भी जताया। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जाए और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण लगाया जाए।

सिराज अंसारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...