Advertisement
Advertisement

हजारीबाग शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, कुछ घंटे में लगभग 20 लोगों को काटकर किया घायल, अस्पताल मे अफरा तफरी

हजारीबाग: शहर में आवारा कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काट दिया है. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत बन गया है और लोग कुत्तों से बचने के लिए भागते दिखे हैं .दरअसल बताया जाता है कि कुत्तों का झुंड हजारीबाग के रोमी से लोगों को काटते हुए पैगोडा चौक तक पहुंच गया. इस दौरान 20 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. सभी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया है. जिसमें एक बच्चे को कुत्ते ने सबसे अधिक घायल किया है.
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों का आतंक कुछ इस कदर है कि लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं. कुत्ता काटने का कई घटना प्रकाश में आता है . आलम यह रहा की कुत्तों के झुंड ने लगभग शहर के 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया. कई लोगों को कुत्ते ने इस कदर काटा की वह अपना जान बचाते हुए नजर आए हैं. आलम यह रहा की कुत्ते की काटने की खबर कुछ इस कदर शहर में फैली की लोग दुकान और प्रतिष्ठा में छुपते हुए नजर आए . कुछ पल के लिए शहर का कुछ हिस्सा में सन्नाटा भी पसर गया. बताया जाता है कि कुत्ता रोमी से लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू किया और काटते काटते पैगोडा चौक तक पहुंच गया. जैसे-जैसे लोगों को कुत्ता काटते चला गया वैसे-वैसे मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे और अस्पताल में भी भीड़ लग गई .
घायल मरीज अरमान ने बताया कि अचानक से कुत्ता उसके ऊपर झपट मार दिया. जैसे तैसे वह बच कर अपना जान बचाया .पास में हीं उनका भाई मोहम्मद रिजवान था उस पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया. वह भी घायल हो गया. किसी ने उसने भीअपना जान बचाया. वह पगोड़ा चौक के निकट ठेला गाड़ी में फल बेचता है. अपना दुकान समेट कर वापस घर जा रहा था. उसने बताया कि इस दौरान 20 से अधिक लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बना लिया.
जैसे ही यह बात आज की तरह शहर में फैली तो स्थानीय समाजसेवी रोहित बजाज भी घटना की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे .इन्होंने बताया कि अस्पताल की स्थिति देखने से ही भयभीत लग रहा था. कुत्ते ने कई लोगों को अपना निशाना बना लिया था. इन्होंने नगर निगम से मांग किया है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों पर नकेल कसा जाए. इन्होंने बताया कि जानकारी मिली थी उनके पड़ोसी को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया था. वो भी जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भी कई लोगों को मदद भी पहुंचा.
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक कुमार ने जानकारी दिया कि 20 से अधिक लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया था. सभी घायलों को रेबीज का सुई दिया गया है. कुछ घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट भी किया गया है. इन्होंने बताया कि कुत्ते काटने की कई घटना प्रकाश में आती है.  इस तरह से पहली बार हुआ है कि 20 से अधिक घायल अस्पताल पहुंचे हो.
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...