शराबी दामाद को ससुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से मरवाया

सीतामढ़ी : शराबबंदी वाले बिहार में ससुर ने अपने शराबी दामाद को कॉन्ट्रैक्ट किलर से मरवा दिया। 17 अगस्त को दो शव बथनाहा थाना क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अकलू महतो अपने दामाद से परेशान हो गया था। उसका दामाद शराब पीने का आदी था और शराब पीने के लिए वह जमीन बेचने लगा था। जिससे परेशान ससुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर कर एक लाख में अपने ही दामाद की सुपारी दे दी।

DIARCH Group 22Scope News

ससुर ने शराबी दामाद की सुपारी दे दी –  एडंवास के तौर 10 हजार रुपए दिया था – पुलिस

आपको बता दें कि ससुर ने एडवांस के तौर पर 10 हजार का भुगतान भी किया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में मृतक के ससुर और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि मृतक का दोस्त शराब लेकर पार्टी करने वहां पहुंचा था। उस वजह से उसकी भी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 15 शराब माफिया गिरफ्तार

अमित कुमार की रिपोर्ट

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...