Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla : ससुर के घर आए दामाद की कुंए में डूबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla : गुमला जिले के घाघरा में उस समय सनसनी मच गई जब अपने ससुराल आया दामाद का शव कुंए से बरामद किया गया। मृतक की पहचान महरु उरांव के रुप में हुई है जो कि गुमला बैरसा नकटी टोली का रहने वाला था। पूरा मामला घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पलामू प्रकरण पर गंभीर है राष्ट्रीय जनजातीय आयोग, हो रही है अग्रतर कार्रवाई-आशा लकड़ा… 

अपने ससुर के घर मेहमानी आया था युवक

वह अपने ससुर राजदेव भगत के घर पर मेहमानी आया था। घटना की सूचना के बाद घाघरा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था।

Gumla : शौच करने की बात कह कर घर से निकला मृतक

वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर से निकला। इसी दौरान अंधेरा होने और कुंए का मुंडेरा नहीं होने के कारण वह कुंए में गिर गया। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बाहर उसकी खोजबीन की। खोजबीन की दौरान पता चला कि वह कुंए में गिर गया है और उसकी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झामुमो के आरोपों पर बिफरी भाजपा कहा-गोगो दीदी योजना में वसूली के आरोप की जांच करा ले हेमंत सरकार नहीं तो… 

वहीं काफी देर रात होने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। आज सुबह पुलिस को इसकी सूचना परिजनों द्वारा दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...