गांधी मैदान से निकला महागठबंधन का मार्च, नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

पटना : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा सोमवार यानी एक सितंबर को पटना में खत्म हो रही है। आखिरी दिन दोनों नेता शहर में पदयात्रा कर रहे हैं। गांधी मैदान से यह यात्रा शुरू हो गई है। इस यात्रा का नाम ‘गांधी से अंबेडकर’ पदयात्रा दिया गया है। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीपीआईएमएल नेता दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, टीएमसी सांसद यूसुफ पठान, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत, एनसीपी (SCP) नेता सुप्रिया सुले और इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

गांधी मैदान से निकला महागठबंधन का मार्च, बापू को की गई पुष्पांजलि अर्पित

पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महागठबंधन का मार्च निकल चुका है, जहां नेताओं और कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। राज्य के कई जिलों से महागठबंधन घटक दलों के कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए हैं। देश के अन्य राज्यों से भी कांग्रेस के बड़े और युवा नेता पहुंचे हैं। मार्च में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी आगे-आगे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस और राजद के युवा नेताओं की भीड़ भी उमड़ी है। वोटर अधिकार यात्रा में पटना जिले के राजद, कांग्रेस और वामदलों के अलावा अन्य जिले के भी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : गांधी मैदान से हो गई शुरुआत, खुली बस में हैं INDIA गठबंधन के नेता

विवेक रंजन और प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...