डाकबंगला चौराहे के मंच पर राहुल-तेजस्वी समेत दिग्गजों का जुटान, जोश में कार्यकर्ता

पटना : इंडिया गठबंधन के नेता अब डाकबंगला चौराहा पर बने मंच पर नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

ED व CBI से डराया जा रहा है – हेमंत सोरेन

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2014 में कुछ चालाक-चतुर लोगों ने सत्ता हासिल कर ली है। अगर आज नहीं चेते तो काफी परेशानियां होंगी। भारत देश में आजादी के बाद से जितने लोग नहीं मरे उससे ज्यादा लोग साल 2014 से अब तक मर चुके हैं। जब-जब हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है हमने जीत पाई है। आज एनडीए की सरकार फुट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। ईडी, सीबीआई के दम पर लोगों को डराया जा रहा है।

hht 22Scope News

हेमंत ने कहा- ‘वोट चोरी’ आज से नहीं चल रही है बल्कि कई सालों से चल रही है

‘वोट चोरी’ आज से नहीं चल रही है बल्कि कई सालों से चल रही है। आज उनलोगों का पर्दाफाश आपने सामने किया जा रहा है। इसलिए ये चुनाव सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को बचाने का संकल्प है। हमलोग विपक्ष की तरफ से लगातार साजिशकर्ताओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुझे भी कई दिनों तक जेल में डाल दिया। मुझे जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा। आप सभी लोगों से आग्रह है कि यहां पर जिस तरह से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण किया गया है वो बेहद ही विचित्र है। अगर उनमें हिम्मत है तो वो गद्दी छोड़ कर फिर से रिवीजन कराएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

यह चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा – CM हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए सोरेन ने कहा कि यह बहुत बड़े तीस मार खां नहीं हैं। अगर पिछड़ा, दलित और आदिवासी एकजुट हुआ तो यह कहीं नहीं टिकेंगे। यह आवाज दूर-दूर तक फैलाइए और जन-जन तक फैलाइए कि देश में किस तरह से कालाबाजारी चल रहा है। झारखंड-बिहार हमेशा एक साथ आगे बढ़ा है। यहां से कई महिला-पुरुष पलायन करते हैं। पहले झारखंड से भी पलायन करते थे। लेकिन आज हमने झारखंड में पलायन रोक दिया है। आप इंडिया गठबंधन के साथ लोगों को खड़ा करिए। हम कहते नहीं हैं बल्कि कर कर दिखाने वाले हैं। यह लोग जुमले के दम पर नेता खरीदते हैं। यह जुबान ना डरने वाला है और ना बिकने वाला है। इस उम्र के पड़ाव में भी आदरणीय खरगे जी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज आपका सहयोग इस देश का तकदीर लिखेगा।

दीपांकर भट्टाचार्य का PM मोदी पर हमला

सीपीआई के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब चौकीदार चोर का नारा दिया गया तो संघ और बीजेपी के सभी लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि हम भी चौकीदार है। लेकिन वोट चोरी के आरोप पर पीएम मोदी के साथ कोई खड़ा नहीं है। नीतीश कुमार और एनडीए की डबल इंजन सरकार है, डबल विश्वासघात वाली सरकार है।

Voter Adhikar Yatra 2 22Scope News

ये लोग ऑपरेशन लोटस करते हैं – मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि यात्रा भले ही खत्म हो रही, लेकिन महागठबंधन के साथियों से आग्रह है कि गांव-गांव जाकर वोटरों के वोट की रक्षा करें। एनडीए गठबंधन के लोग ऑपरेशन लोटस कर रहे हैं।

Mukesh Shani 22Scope News

राहुल की वोटर अधिकार यात्रा की सभा डाकबंगला चौराहे के पास शुरू

आपको बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की सभा डाकबंगला चौराहे के पास बने मंच के पास से इंडिया गठबंधन के नेताओं का संबोधन हो रहा है। पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर पार्क में सभा की इजाजत नहीं मिली। पटना हाईकोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र होने के चलते इजाजत नहीं मिली। डाकबंगला चौराहे पर ही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सभा हो रही है।

यह भी पढ़े : गांधी मैदान से निकला महागठबंधन का मार्च, नेताओं और कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम…

विवेक रंजन और प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...