Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: सिद्धू कान्हू की प्रतिमा में तोड़फोड़, आदिवासी समाज में आक्रोश

Hazaribagh: सिद्धू कान्हू की प्रतिमा एक बार फिर से खंडित कर दी गई है, जिससे आदिवासी समाज के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल, यह दूसरी बार है, जब सिद्धू कान्हू जैसे महापुरुष की प्रतिमा को खंडित किया गया है।

Hazaribagh: सिद्धू कान्हू की प्रतिमा में तोड़फोड़

कुछ महीने पहले भी प्रतिमा को खंडित किया गया था, लेकिन नगर निगम ने इसे तुरंत बनवा दिया था एवं जिला प्रशासन ने यह आश्वासन दिया था कि यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे एवं सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा, लेकिन यह आश्वासन आश्वासन ही रह गया और एक बार फिर से देर रात्रि अंधेरे में सामाजिक तत्वों ने शांति भंग करने के नियत से सिद्धू कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक अर्थशास्त्र के साथ सड़कों पर उतरे हैं। सिद्धू कान्हू चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है एवं जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तुरंत सिद्धू कान्हू की यह प्रतिमा को बदला जाए क्योंकि यह दो बार खंडित हो चुकी है और यहां पर सीसीटीवी कैमरा आज ही लगाया जाए। साथ ही लिखित तौर पर यह आश्वासन दिया जाए कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hazaribagh: आदिवासी समाज में आक्रोश

फिलहाल सवाल यह है कि पिछली बार भी प्रतिमा खंडित हुई थी, लेकिन किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पर एक बार फिर से असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया है। अब देखना होगा कि, जिला प्रशासन कितना संजीदा होता है और आगे क्या कार्रवाई करता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...