हजारीबाग जमीन घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे चार दिन की एसीबी रिमांड पर

हजारीबाग जमीन घोटाले में निलंबित IAS विनय चौबे को एसीबी ने 4 दिन की रिमांड पर लिया। कोर्ट की मंजूरी के बाद अब उनसे गहन पूछताछ होगी।


हजारीबाग: हजारीबाग झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को मंगलवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया।

रांची कोर्ट से मिली रिमांड

मंगलवार को विनय चौबे को एसीबी की विशेष अदालत, रांची में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस रिमांड की मांग को मंजूरी देते हुए उन्हें चार दिनों के लिए एसीबी की कस्टडी में भेज दिया। इसके बाद एसीबी की टीम उन्हें हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा से रिमांड पर लेकर आयी।

533 22Scope News


Key Highlights

  • शराब घोटाले में आरोपित और निलंबित IAS विनय चौबे को एसीबी ने रिमांड पर लिया

  • हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाले से जुड़े केस में होगी पूछताछ

  • रांची स्थित एसीबी स्पेशल कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजने की दी मंजूरी

  • हजारीबाग के तत्कालीन डीसी रहते मिले प्रथम दृष्टया सबूत

  • चार दिनों तक एसीबी की टीम करेगी गहन पूछताछ


हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

एसीबी ने विनय चौबे से हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाले से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि प्रथम दृष्टया हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए विनय चौबे की संलिप्तता के सबूत मिले हैं। इस आधार पर अदालत में भी एसीबी ने जानकारी दी थी।

चार दिनों तक होगी पूछताछ

एसीबी अब आने वाले चार दिनों में जमीन घोटाले से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों के संबंध में IAS अधिकारी से गहन पूछताछ करेगी। एजेंसी को उम्मीद है कि इस दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...