Commercial Advertisment

शराब घोटाले के बाद अब जमीन विवाद में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने तीसरे मामले में मांगी एफआईआर की अनुमति

रांची:  झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जांच का सामना कर रहे चौबे अब हजारीबाग में 2.75 एकड़ जमीन विवाद में भी घिर गए हैं। एसीबी  ने इस तीसरे मामले में भी चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है। यदि यह अनुमति मिल जाती है तो विनय चौबे झारखंड के पहले ऐसे आईएएस अधिकारी बनेंगे, जिन पर तीन-तीन मामलों की जांच एसीबी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 20 मई को एसीबी ने विनय चौबे को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन पर प्लेसमेंट एजेंसियों के साथ मिलकर षड्यंत्र और कूटरचना करते हुए राज्य सरकार को 38 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाने का आरोप है। एसीबी इस मामले की गहन जांच कर रही है और कई नए तथ्य सामने ला रही है।

इसी दौरान एसीबी को विनय चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले। इस पर 6 जून को राज्य सरकार ने चौबे और उनके करीबी लोगों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) की अनुमति दे दी थी। जांच के दौरान एसीबी को यह जानकारी मिली कि उनके करीबियों के नाम पर पांच अचल संपत्तियां हैं और कुछ संदिग्ध लेन-देन भी किए गए हैं।

अब ताजा मामला हजारीबाग के खासमहाल क्षेत्र की 2.75 एकड़ जमीन से जुड़ा है। इस भूमि के स्वामित्व और लेन-देन को लेकर कई सवाल उठे हैं। एसीबी ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है।

अगर यह अनुमति मिलती है, तो यह विनय चौबे के लिए एक और बड़ा झटका साबित होगा। लगातार सामने आ रहे आरोपों के कारण उनकी छवि और प्रशासनिक भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...

Ranchi Crime: कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 15 घंटे में...

 रांची के कांके में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।...

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...