मुख्यमंत्री ने गयाजी जिले में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के 10 योजनाओं का किया शिलान्यास

गयाजी : 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी जिले अंतर्गत चाकंद उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 899.46 करोड़ रुपए लागत की 10 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया।

इसके अंतर्गत तीन करोड़ 61 लाख रुपए की इमामगंज प्रखंड अंतर्गत बारा बांध का जीर्णोद्धार, 77 करोड़ 60 लाख रुपए की बतसपुर वियर योजना अंतर्गत मोराटाल मुक्त पईन का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण तथा पुनर्स्थापन कार्य, 349 करोड़ 22 लाख रुपए लागत की नगर क्षेत्र अंतर्गत मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर का निर्माण, 90 करोड़ 16 लाख रुपए लागत की गयाजी-मानपुर रेलखंड पर अवस्थित लेवल क्रासिंग संख्या-71ए (बागेश्वरी गुमटी) पर आरओबी निर्माण कार्य और 104 करोड़ 72 लाख रुपए लागत की गया परैया गुरारू होते हुए औरंगाबाद रफीगंज जोड़नेवाले पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है।

Goal 7 22Scope News

इस योजना में इमामगंज प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है

आपको बता दें कि कार्यक्रम के अंतर्गत 119 करोड़ 74 लाख रुपए लागत की इमामगंज प्रखंड की कोठी से सलेया होते हुए सीमावर्ती राज्य (झारखंड) को जोड़ते हुए पथ का चौड़ीकरण, 58 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की नगर प्रखंड के बेलथू ग्राम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण, 41 करोड़ 60 लाख रुपए लागत की कंडी नवादा पार्क एवं सिलौंजा पार्क का विकास, 39 करोड़ 82 लाख रुपए लागत की गया जिला अंतर्गत बेला-पनारी रोड से अग्नि, शिवरामपुर से धनावां होते हुए शाकिर बिगहा तक (ग्राम शिवरामपुर के लिंक पथ सहित) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा 14 करोड़ 52 लाख रुपए लागत की इमामगंज प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बेला-पनारी पथ का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बेला-पनारी पथ का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से 39 करोड़ 82 लाख रुपये लागत की गया जिला अंतर्गत बेला-पनारी रोड से अग्नि, शिवरामपुर से धनावां होते हुए शाकिर बिगहा तक (ग्राम शिवरामपुर के लिंक पथ सहित) पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

Bela Penari Path 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने चाकंद उच्च विद्यालय परिसर में लाभुकों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने चाकंद उच्च विद्यालय परिसर में लाभुकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है।

इससे सभी लोग खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हमलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। बचत राशि का उपयोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आपलोग अच्छे से मिल-जुलकर रहें व बिहार के विकास में भागीदार बनें।

यह भी देखें :

CM के साथ कई मंत्री व कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक मनोरमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव शीर्षत कपिल अशोक, गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गयाजी में पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...