Advertisment

बिहार बंद : पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में सड़कों पर NDA, जगह-जगह जाम और विरोध प्रदर्शन

पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में NDA ने बिहार बंद बुलाया। सीतामढ़ी, दरभंगा, आरा, सासाराम समेत कई जिलों में सड़क जाम और जोरदार प्रदर्शन।


बिहार बंद: पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में सड़कों पर NDA, जगह-जगह जाम और विरोध प्रदर्शन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर महागठबंधन के मंच से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया। इसका असर राज्य के लगभग हर जिले में दिखा। पटना, कटिहार, दरभंगा, सासाराम, आरा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी से लेकर जहानाबाद तक सड़कों पर NDA कार्यकर्ताओं ने उतरकर विरोध जताया।

बिहार के बड़े शहरों में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जुलूस निकाले, बाजारों में दुकाने बंद कराईं और चौक-चौराहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता भी काफी दिखी, जिन्होंने कई जिलों में अलग से मोर्चा संभाला और नारेबाजी की।

सीतामढ़ी में बीजेपी का गुस्सा सड़कों पर

सीतामढ़ी में सुबह से ही भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने दुकानदारों से हाथ जोड़कर प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। स्थानीय बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ दिखाई दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान दरअसल पूरे देश का अपमान है और इसे बिहार की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

दरभंगा: महिला मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

दरभंगा में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर सड़क जाम कर विरोध जताया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपना भारती ने कहा, “जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री से माफी नहीं मांगते, भाजपा का विरोध जारी रहेगा।”
जदयू नेत्री डॉ. इस्मत जहां ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि माता सीता की धरती पर ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

संपूर्ण बिहार में मिला NDA को समर्थन

बिहार बंद का असर लगभग पूरे राज्य में देखने को मिला। कई जिलों में सड़कें जाम हुईं, बाजार बंद रहे और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि कहीं से भी किसी बड़े हिंसक विवाद की सूचना नहीं मिली।

एनडीए नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देना केवल एक परिवार का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। इसीलिए जनता ने भी इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Key Highlights

  • NDA ने पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद बुलाया

  • सीतामढ़ी, दरभंगा, औरंगाबाद, आरा, मधुबनी, सासाराम, कटिहार में जोरदार असर

  • भाजपा महिला मोर्चा ने कई जिलों में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

  • तारकिशोर प्रसाद, प्रमोद कुमार समेत कई नेताओं ने महागठबंधन पर बोला हमला

  • कहीं-कहीं झड़पें और धक्का-मुक्की, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • बंद से आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित, बाजार और परिवहन पर असर


औरंगाबाद: सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, दुकानें कराईं बंद

औरंगाबाद में सुबह से ही एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों का भ्रमण किया और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने रमेश चौक समेत कई मार्गों को जाम कर दिया। उनका कहना था कि यह बंद महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए है।

सासाराम: पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम

सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और ललन पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

मोतिहारी: विधायक प्रमोद कुमार का बड़ा बयान

मोतिहारी में भाजपा विधायक प्रमोद कुमार और महिला मोर्चा ने शहर में घूमकर बंद कराया। प्रमोद कुमार ने राहुल और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा, “एक सुर है तो दूसरा असुर है और इन दोनों सुर-असुर का नाश भगवती करेंगी।”
पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों को चुनाव में महिलाएं जवाब देंगी।

आरा: मार्च निकालकर दिखाया विरोध

भोजपुर जिले के आरा में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। महिला मोर्चा और अन्य मोर्चों की सक्रिय भागीदारी रही। आरा की सड़कों पर “मां का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों की गूंज रही।

मधुबनी: सांसद और MLC उतरे सड़क पर

मधुबनी में सांसद, MLC और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता को अपमानित करना पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।
जेडीयू नेता फूलदेव यादव और भाजपा MLC घनश्याम ठाकुर ने भी महागठबंधन की कड़ी निंदा की।

कटिहार: तारकिशोर प्रसाद ने कहा मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं

कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत में मातृदेवो भवः की परंपरा रही है और किसी मां के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने महागठबंधन पर आरोप लगाया कि वे सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर गए हैं कि देश की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

जहानाबाद: महिला कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

जहानाबाद में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई जब अरवल मोड़ पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और एक स्थानीय महिला के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वह महिला प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थी। हालांकि आरोपी महिला, जो खुद को शिक्षिका बता रही थी, ने आरोपों को खारिज किया। पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में करना पड़ा।

Highlights

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...