बिहार बंद : PM मोदी की मां के लिए बोले गए अपशब्द को लेकर NDA का हल्लाबोल, अलग-अलग जिलों में दिखा असर

मधुबनी/कटिहार/जहानाबाद/गयाजी/खगड़िया/गोपालगंज/मोकामा/दानापुर/भागलपुर/नालंदा/कैमूर, सुपौल, नौबतपुर, छपरा, नालंदा/मुंगेर/बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए बोले गए अपशब्द को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के द्वारा आज यानी चार सितंबर को बिहार बंद बुलाया गया है। जिसका असर बिहार के अलग-अलग जिलों में देखने को मिला है। बिहार के मधुबनी, कटिहार, जहानाबाद, गयाजी, खगड़िया, गोपालगंज, मोकामा, दानापुर, नालंदा, सुपौल, नौबतपुर, छपरा, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय और कैमूर में बिहार बंद का असर देखा गया। बिहार बंद का असर राजधानी पटना में भी देखा गया।

DIARCH Group 22Scope News

मातृशक्ति का अपमान में आज मधुबनी में बिहार बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के विरुद्ध महागठबंधन के नेताओं द्वारा अभद्र, अमर्यादित और असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान में आज बिहार बंद किया गया। मधुबनी सांसद, एमएलसी घनश्याम ठाकुर एवं महिला मोर्चा के सदस्य बंद कराने में देखा गया। इस घोर निंदनीय कृत्य के विरुद्ध, एनडीए ने चार सितंबर को सुबह सात बजे से 12 बजे दिन तक बिहार बंद का ऐलान किया था।

प्रधानमंत्री की मां के अपमान पर सियासी बवाल, कटिहार में NDA के आह्वान पर बिहार बंद

बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अब बड़े विवाद में बदल चुकी है। इस टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया और पूरे राज्य में इसका असर दिखा। कटिहार, दरभंगा से लेकर पटना तक सड़कें विरोध प्रदर्शनों से गूंज उठीं। कटिहार में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम जनजीवन भी आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। सभी बाजार बंद रहे तो सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ।

Katihar Band 22Scope News

भारत एक ऐसा देश है जहां मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा रही है – तारकिशोर प्रसाद

पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा रही है। ऐसे में किसी भी मां के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली भाषा को समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर जाना बेहद शर्मनाक है, प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी केवल एक महिला का नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। यही वजह है कि बिहार की जनता ने एनडीए के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया और विरोध जताया।

कटिहार में जगह-जगह NDA के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

कटिहार में जगह-जगह एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति और गरमाती दिख रही है। एक ओर एनडीए इसे जनभावनाओं से जोड़कर महागठबंधन को घेर रहा है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता अब सफाई देने में जुटे हैं। लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।

जहानाबाद में भी NDA कार्यकर्ता पूरे जोश और गुस्से के साथ सड़क पर उतरे

आज का दिन बिहार की सियासत में एक बार फिर तनाव और उथल-पुथल से भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद का ऐलान किया था। जहानाबाद में भी एनडीए कार्यकर्ता पूरे जोश और गुस्से के साथ सड़क पर उतरे और इस बंद को सफल बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी बीच अरवल मोड़ पर एक ऐसा वाक़या सामने आया जिसने हालात को और भी गंभीर बना दिया। अरवल मोड़ पर अचानक से इस बिहार बंदी के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ता और एक अन्य महिला के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

Jehanabad Band 22Scope News

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रही थी – महिला कार्यकर्ता

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक महिला लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रही थी। हम सभी शांतिपूर्वक विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन यह महिला जानबूझकर उन्हें उकसाने का काम कर रही थी। वहीं कुछ भाजपा की महिला कार्यकर्ता भावुक दिखीं जहां की उन्होंने भावुकता भरे शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री हमारे लिए पिता समान है वो हमारे देश के सम्मान हैं, मां भारती के सपूत हैं। उनके लिए अपमानजनक भाषा हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह केवल मोदी का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की अस्मिता का अपमान है।

प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया – आरोपी महिला

वहीं दूसरी ओर आरोपी महिला ने पूरी तरह इन आरोपों से इंकार किया है। उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक शिक्षिका है और उसने कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। उसका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता खासकर ये महिला कार्यकर्ता सिर्फ माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की गई। हालांकि इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री की माताजी के खिलाफ दी गई टिप्पणी ने लोगों के दिलों को गहराई से आहत किया है और इसका असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है।

खगड़िया में NDA गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरे

खगड़िया में एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरे और बिहार बंद में हिस्सा लिया। इस दौरान बाजार और राजेंद्र चौक सहित कचहरी रोड में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय मां को गाली देने के मामले को लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और माफी मांगने की बात कही।

Khagria Band 22Scope News

गोपालगंज में सैकड़ों NDA के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मां गाली देने के खिलाफ भाजपा द्वारा आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। वहीं इसको लेकर सैकड़ों एनडीए के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा गोपालगंज के शहर के सभी दुकानों को बंद करने और सड़क जाम कर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

Gopalganj Band 22Scope News

राहुल और तेजस्वी के मंच से जिस तरीके से प्रधानमंत्री की माताजी को गाली दी गई है, ये नारी शक्ति का अपमान है – मंटू गिरी

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को गाली दी गई है काफी निंदनीय है। इन लोगों के द्वारा देश की हर महिला को गाली दिया गया है। इसलिए वो प्रधानमंत्री के माताजी को गाली नहीं बल्कि पूरे नारी शक्ति का अपमान है। जिसको लेकर देश की सभी महिलाएं आहत है। मोदी के माताजी के गाली देने के विरोध में एनडीए के लोगों ने आज शांतिपूर्ण बंद करने का आवाहन किया है। सभी व्यवसायी स्वेक्षा से अपना दुकान बंद किए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी के माताजी के गाली का अपमान समस्त महिला आगामी होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में इस जनता अपने वोट से जवाब देगी।

गाली देने के विरोध में NDA के बिहार बंद के आहवान का मोकामा में व्यापक असर रहा

दरभंगा की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में एनडीए के बिहार बंद के आहवान का मोकामा में व्यापक असर रहा। शहर की सभी दुकानें बंद रही और सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही चले। शहर के मुख्य जेपी चौक पर एनडीए नेताओं ने प्रदर्शन किया और इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेने की अपील भी की गई। बंद से अपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा गया। हर तरफ बंद का व्यापक असर रहा।

Mokama Band 22Scope News

शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में BJP कार्यकर्त्ताओं ने फोरलेन जाम कर राहुल-तेजस्वी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

बिहार बंद के आहवान का मोकामा फोरलेन के औन्टा गोलंबर पर भी व्यापक असर रहा। इस गोलम्बर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने फोरलेन जामकर राहुल-तेजस्वी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के दौरान बंद समर्थकों ने बच्चों के लिए दूध, पानी और बिस्कुट का भी प्रबंध किया। इमरजेंसी वाहनों को बंद समर्थकों ने जाने का रास्ता भी दिया। पहली बार जाम में फंसे लोगों ने भी सड़क जाम को अपना समर्थन दिया।

Mokama Band 1 22Scope News

बिहारशरीफ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शहरभर में जोरदार विरोध मार्च निकाला

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज पूरे बिहार में बंद का आयोजन किया गया। बिहारशरीफ में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान से शहरभर में जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस दौरान ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे।

Nalanda Band 22Scope News

‘कांग्रेस नेताओं ने खुले मंच से PM की माता का अपमान कर सिर्फ एक महिला का नहीं बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है’

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही एमएलसी रीना यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने खुले मंच से प्रधानमंत्री की माता का अपमान कर सिर्फ एक महिला का नहीं बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। बिहार बंद के माध्यम से हमने यह संदेश दिया है कि मां का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से बिहार आकर माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि महागठबंधन एक ओर मइया-बहन की बात करता है और दूसरी ओर एक मां का अपमान करता है, जिसे हिंदुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि नालंदा में बंद का मिला जुला असर दिखा।

गयाजी में बिहार बंद का नेतृत्व मंत्री प्रेम कुमार ने किया

बिहार की राजनीति आग की लपटों सी धधक उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ दरभंगा में दिए गए अमर्यादित बयान ने पूरे प्रदेश की सियासत को हिलाकर रख दिया है। इस बयान के विरोध में एनडीए ने आज सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया और सुबह से ही इसका असर सड़कों पर दिखने लगा है। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो के कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर सड़क पर उतरे और बाजारों को बंद कराने लगे है। सीवान, दरभंगा, आरा व पटना समेत कई जिलों में यातायात पर प्रभाव पड़ता दिख रहा है, दुकानें बंद हो गईं और लोग घरों में कैद नजर आए।

Gaya Band 22Scope News

यह केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की अस्मिता का अपमान है – प्रेम कुमार

हालांकि राजधानी पटना में इसकाअसर देखा जा रहा है। वहीं एनडीए नेता व बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने साफ कहा है कि यह केवल प्रधानमंत्री मोदी की मां का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की अस्मिता का अपमान है। मां को देवी और भगवान की प्रतिमूर्ति मानने वाले भारत में किसी राजनीतिक मंच से ऐसी अपशब्द भाषा का प्रयोग न केवल लोकतांत्रिक मर्यादा का हनन है। बल्कि सामाजिक संस्कारों पर भी चोट है।

NDA ने आज किया बिहार बंद, कैमूर में जमकर राहुल और तेजस्वी के खिलाफ लगे नारे

पीएम मोदी के मां को गाली देने मामले में एनडीए ने आज बिहार बंद किया। जमकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारे लगे। कैमूर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने दुर्गावती में एनएच को बंद किया। वहीं मोहनिया चांदनी चौक को बंद कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विपक्ष पर नारेबाजी किया। बता दें कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच पर पीएम मोदी की मां को एक सख्श ने गाली दिया था। जिसके बाद पूरे बिहार में एनडीए में उबाल आ गया। एनडीए के आह्वान पर आज बिहार बंद कराया गया है।

Kaimur Band 22Scope News

दुर्गावती में NH-19 जामकर NDA कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

वहीं दुर्गावती में एनएच-19 जामकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। यूपी से बिहार और बिहार से यूपी जाने वाली मुख्य सड़क भी जाम हो गई। वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर लग गई। जिसमें कई यात्री वाहन, मालवाहन और जरूरतमंद लोग फंसे दिखे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने की बात कही गई। एनडीए कार्यकर्ताओं का कहना था कि ऐसी गलत राजनीतिक कर विपक्ष बिहार के सत्ता में आना चाहती है जो कभी संभव नहीं है।

NDA का ‘बिहार बंद’, नवादा में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

नवादा दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर की दी गई गाली और अभद्र टिप्पणी की गई थी। उसी के खिलाफ आज एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद का आह्वान किया है। बीजेपी अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस-राजद पर हमलावर है। आज एनडीए ने ‘बिहार बंद’ बुलाया है। एनडीए की बिहार बंद शुरू हो गया है। नवादा में सड़कों पर एनडीए के कार्यकर्ता उतर आए हैं। ये बंद सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

Nawada Band 22Scope News

छपरा में बिहार बंद को लेकर सड़कों पर उतरे NDA कार्यकर्ता

महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के विरोध में बिहार बंद के आह्वान पर मढ़ौरा में काफी संख्या में एनडीए के नेताओं और महिलाओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण बिहार बंद को सफल बनाने और प्रधानमंत्री की मां की गाली देने का विरोध जताया।

Chapra Band 22Scope News

नौबतपुर, बिक्रम मोड़ समेत कई जगह सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के नेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मुद्दे को लेकर आज बिहार बंद का ऐलान किया है। राजधानी पटना के नौबतपुर और बिक्रम मोड़ समेत कई जगह सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मां को कहे गए अपशब्द के खिलाफ मोर्चा निकाला जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से प्रखंड भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शंकर शर्मा और नगर मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री किरण कुमारी, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, छोटन कुमार और हरिओम सिंह समेत सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Naubatpur Band 22Scope News

NDA घटक दल द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का सुपौल में भी दिखा व्यापक असर

पिछले दिनों दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ता के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता को गाली देने को लेकर एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद का व्यापक असर सुपौल में भी देखा जा रहा है। जहां एनडीए कार्यकर्ता सुबह सात बजे से ही सड़क पर झंडा बैनर के साथ टोली बना के सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Supaul Band 22Scope News

सड़क यातायात अवरुद्ध कर राहुल, तेजस्वी हाय-हाय, होश में आओ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं

सड़क यातायात अवरुद्ध कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव हाय-हाय होश में आओ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस बंद में दुकानदारों का भी समर्थन देखने को मिला। वहीं बंद के दौरान आम लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना ने हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की चौकसी देखी गई। बंद को लेकर भाजपा, जदयू, हम, रालोमो एवं लोजपा आर के कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर डटे हुए है। बंद समर्थकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत माता को जिस तरह से महागठबंधन के लोगों के द्वारा गाली दी गई वह कहीं से ठीक नहीं है। इसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं और एनडीए के आह्वान पर हम लोग सड़क पर उतरे हैं। जबतक महागठबंधन के नेता माफी नहीं मांगेंगे तबतक एनडीए का विरोध जारी रहेगा।

यह भी देखें :

दरभंगा की टिप्पणी पर भड़का NDA, बिहार बंद के आह्वान पर भागलपुर की सड़कों पर दिखा असर

दरभंगा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। बंद का असर भागलपुर में भी देखने को मिला। सुबह से ही एनडीए घटक दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर दुकानों और यातायात को बंद कराने में जुटे रहे। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य एवं जदयू नेत्री कहकशां परवीन, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, दीपक चौहान, कुश पांडे और रोहित पांडे सहित कई एनडीए नेता सड़क पर उतरे और विरोध जताया।

Bha Band 22Scope News

कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

आपको बता दें कि कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बंद का व्यापक कसर भागलपुर में देखने को मिला। जहां एनडीए घटक दल के सभी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि जिस तरह वोटर अधिकार यात्रा के दौरान और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहा गया। वह कहीं से क्षमा योग्य नहीं है। तेजस्वी और राहुल को प्रधानमंत्री और देश से माफी मांगनी होगी। ये दोनों जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।

रामकृपाल व श्याम रजक के नेतृत्व में फुलवारीशरीफ में सुबह 7 बजे से NDA के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने मामले में बिहार में राजनीतीक तेज हो गई है। लगातार बिहार में राजद और कांग्रेस के खिलाफ एनडीए के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। वहीं आज बिहार बंद को लेकर फुलवारीशरीफ में सुबह सात बजे से एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर राजद और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश दिखा रहे हैं। फुलवारीशरीफ में पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने सड़क पर उतरकर राजद और कांग्रेस का विरोध किया।

Shyam Rajak 22Scope News

यह लोग महिला का सम्मान करने वाले नहीं है – श्याम रजक

इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि यह लोग महिला का सम्मान करने वाले नहीं है। महिलाओं का अपमान करने वाले हैं। जिस तरह से राजद और कांग्रेस ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपमान करने का काम किया है इसे पूरा देश उन्हें माफ नहीं करेगा। वहीं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। राजद में हमेशा देखा जाता है कि महिला का सम्मान नहीं किया जाता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री के मां का अपमान किया है यह पूरा देश इन लोगों को माफ नहीं करेगा।

मुंगेर में NDA का सड़क जाम, कांग्रेस-राजद पर नारेबाजी

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में गुरुवार को संग्रामपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व महिला मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग को संग्रामपुर चौक के समीप करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आग्रह किया और ‘मां-बहन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए।

Munger Band 22Scope News

NDA नेताओं ने कांग्रेस व राजद पर राजनीति में अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप

एनडीए नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर राजनीति में अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। सड़क जाम से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष विनय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, मुकेश सिंह, पुष्पेंद्र पासवान और रविंद्र पासवान सहित कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PM की मां पर अभद्र टिप्पणी पर बेगूसराय में NDA की हजारों महिला कार्यकर्ता हुई आगबबूला

बिहार में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर बेगूसराय में एनडीए की हजारों महिला कार्यकर्ता आगबबूला हुई। उन्होंने कहा कि ये अपमान देश के पीएम के मां की सिर्फ नहीं पूरे संपूर्ण भारत की मां-बहन की है। राहुल और तेजस्वी अभिलंब मांगे माफी। वरना 2025 में बिहार के चुनाव में महिलाएं राहुल और तेजस्वी को करारा जवाब देंगी। एनडीए के हजारों कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को घंटों जाम किया। हजारों की संख्या में महिलाओं ने एनएच-31 हाईवे पर उतरकर जामकर राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद और होश में आओ के नारे लगाए।

Begusarai Band 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार बंद : पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में सड़कों पर NDA, जगह-जगह जाम और विरोध प्रदर्शन 

अमर कुमार, रतन कुमार, आशीष कुमार, अवनीश कुमार, पृथ्वी कुमार, राजीव ठाकुर, अनिल कुमार, अजय सिंह, मुजफ्फर ईमाम, राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकाश कुमार, मिथुन कुमार, देवब्रत तिवारी, मनोरंजन पाठक, अजय शास्त्री और गौतम कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img