RJD विधायक सुरेश पासवान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

रांची. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक सुरेश पासवान की बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि, परिवार के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक चिकित्सा जांचें शुरू कर दी हैं और जल्द ही विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की संभावना है। आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुरेश पासवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सुरेश पासवान झारखंड की राजनीति में एक जानी-मानी शख्सियत हैं। वह 2004 से 2005 और 2009 से 2014 तक देवघर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2014 और 2019 में उन्हें बीजेपी के नारायण दास से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की और देवघर सीट से फिर से जीत दर्ज की। पासवान पूर्व में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...