कैमूर : राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बंगाली पासवान ने सासाराम लोकसभा के सांसद छेदी पासवान पर कार्रवाई करने की मांग भाजपा से की। सासाराम के वर्तमान सांसद द्वारा चेनारी के पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी की है। बता दें कि बुधवार को मोहनिया में बंगाली पासवान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमलोग एनडीए के घटक दल है। लेकिन सासाराम के सांसद छेदी पासवान ने जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जो कि अब भाजपा पार्टी ज्वाईन किए हैं। उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हुए बहरूपिया शब्द का प्रयोग किया है जो निंदनीय है।
पासवान समाज के लोग इसका कड़ा विरोध करते हुए भाजपा से मांग करते हैं कि छेदी पासवान को पार्टी से निष्कासित किया जाए। छेदी पासवान पर आरोप लगाते हुए बंगाली पासवान ने कहा कि भाजपा जिस परिवारवाद की विरोध करती है, छेदी पासवान परिवारवाद में हमेशा लगे रहते हैं। अपने बेटे रवि पासवान को चेनारी विधानसभा से चुनाव लड़वाते है तो कभी अपने भतीजे शेखर पासवान को मोहनिया विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार देते हैं। ऐसे सांसद को सासाराम लोकसभा की जनता पूरी तरह से नकार रही है।
एनडीए के घटक दल लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान को छेदी पासवान के भतीजे शेखर पासवान द्वारा भी चिराग को राजनीत के नौसिखुआ नेता कहा जा रहा है। जबकि चिराग पासवान एक राष्ट्रीय नेता हैं। चिराग के दिवंगत पिता रामविलास पासवान इस देश के दलितों के सबसे बड़े नेता रहे हैं। हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत विश्व रिकॉर्ड बनाए थे। ऐसे नेताओं के ऊपर टिप्पणी करने वाले सांसद छेदी पासवान को पासवान समाज कभी माफ नहीं कर सकता। इस मौके पर राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष वकील यादव, राजेश कुमार, हरी चौधरी, हरिचरण ठाकुर, खालिद अंसारी, अयोध्या सिंह, टुन्ना पासवान और रामचंद्र चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







