Advertisement
Advertisement

टुंडी में पत्नी ने की पति की हत्या, शव घर में गाड़कर ऊपर बनाया मिट्टी का पीढ़ा

टुंडी के तिलैयटांड़ गांव में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को घर के अंदर गाड़ दिया। पुलिस ने 13 दिन बाद शव बरामद कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया।


धनबाद:  टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयटांड़ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के कमरे में ही गाड़ दिया और उसके ऊपर मिट्टी का पीढ़ा बना दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश हांसदा के रूप में हुई है। उसकी पत्नी सूरजी देवी ने ही हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया था। सुरेश 24 अगस्त से लापता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।


✦ Key Highlights

  • टुंडी के तिलैयटांड़ गांव में पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर में गाड़ा
  • ऊपर बनाया मिट्टी का पीढ़ा, पुलिस ने 13 दिन बाद किया खुलासा
  • पत्नी कई सालों से पति की हत्या की रच रही थी साजिश
  • आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों के अनुसार, सूरजी देवी लंबे समय से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। उसने पहले भी कई बार उसे मारने की कोशिश की थी। एक बार सोते समय आंख में फेविकोल डालकर पैर बांध दिए थे और कुल्हाड़ी से हमला किया था। कई बार खाने में जहर मिलाने की भी कोशिश की।

शुक्रवार को सुरेश की चाची की तेरहवीं थी। श्राद्धकर्म में उसकी गैरमौजूदगी से परिजनों को शक हुआ। परिजन और ग्रामीण उसके घर पहुंचे। कमरे का ताला बंद था और पत्नी ने खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घर का ताला खुलवाया, तो कमरे में ताजा मिट्टी का पीढ़ा मिला। पूछताछ में सूरजी देवी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...