Chanho Crime News: पति की हत्या कर कुएं में दफनाया शव, सात महीने बाद पत्नी चंपा उरांव गिरफ्तार

रांची के चान्हो में सात महीने पुराने हत्या कांड का खुलासा हुआ। पत्नी चंपा उरांव ने पति की हत्या कर शव को कुएं में दफनाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छह लोगों को हिरासत में लिया।


Chanho Crime News : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ईंया गांव में सात महीने पहले हुए हत्या कांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने अपने पति की हत्या करने वाली चंपा उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। चंपा ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को उस अर्धनिर्मित कुएं का पता बताया, जहां उसने अपने पति का शव दफनाया था।

पुलिस ने छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कुएं की खुदाई कराई गई। हालांकि, मिट्टी गीली होने की वजह से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस गुरुवार को फिर से खुदाई करेगी।


Key Highlights:

  • रांची के चान्हो में सात महीने पुराने हत्या मामले का खुलासा

  • पत्नी चंपा उरांव ने पति रामबली यादव की हत्या की बात कबूली

  • शव को अर्धनिर्मित कुएं में दफनाया गया था, छह लोग और हिरासत में

  • मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कुएं की खुदाई शुरू की

  • जमीन विवाद और वैवाहिक तनाव से उपजा था विवाद

  • पहली पत्नी के बेटे की शिकायत पर खुला हत्या का राज


Chanho Crime News जमीन विवाद बना हत्या की वजह

हत्या का शिकार रामबली यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी था। उसने बढ़ईंया गांव की चंपा उरांव से विवाह किया था और यहीं रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच जमीन विवाद को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

इसी रंजिश में चंपा ने 10 मार्च को पांच-छह अपराधियों की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं में दफना दिया।

Chanho  Crime News ऐसे खुला हत्या का राज

रामबली यादव पहले से शादीशुदा था। जब लंबे समय तक उसका मोबाइल फोन बंद रहा और परिवार से संपर्क नहीं हुआ, तो उसकी पहली पत्नी के बेटे राहुल यादव ने पिता की खोज शुरू की।

वह कई जगह तलाश के बाद बढ़ईंया गांव पहुंचा, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद राहुल ने चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान जब चंपा उरांव से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया।

Chanho  Crime News पुलिस कर रही विस्तृत जांच

चान्हो थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में शामिल अन्य छह लोगों की भूमिका क्या थी और किसने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। शव की बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Highlights

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...