एयरपोर्ट से बैरन लौटाये गये कपिल मिश्रा, सांसद संजय सेठ का दावा रुपेश के परिजनों को देने आए थें 18 लाख

Ranchi- बरही में सरस्वती पूजा के अवसर पर भीड़ की हिंसा का शिकार हुए रुपेश के परिजनों से मिलने के लिए पहुंच कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट से बाहर निकले की अनुमति नहीं मिली. आखिरकार वह वापस दिल्ली लौट गए.

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कपिल मिश्रा से मिलने पहुंचे रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है कि मृतक के परिजनों से मिलने से मिलने से रोका जा रहा है, जबकि कपिल मिश्रा दिल्ली में 18 लाख का चंदा कर रुपेश के परिजनों को देने के लिए जा रहे थे. भाजपा इसकी घोर निंदा करती है. भाजपा रुपेश के परिजनों के साथ खड़ी है, रुपेश के परिजनों को न्याय दिलावाने के लिए भाजपा अपना संघर्ष जारी रखेगी.

इस बीच यह खबर आते ही कि कपिल मिश्रा को एयरपोर्ट से बाहर  निकले से रोका जा रहा है, हिन्दु संगठनों के कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट की ओर कुच कर गए. जिसके कारण एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा.

रिपोर्ट- करिश्मा 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...