रुपेश पांडये की मां को सरकार ने दिया भरोसा, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़े जाएंगे अपराधी, सौंपा पांच लाख का चेक और नियुक्ति पत्र

Ranchi–भीड़ की हिंसा के शिकार नई टांड़, बरही निवासी रुपेश पांडये की मां उर्मिला देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता का चेक प्रदान किया है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत रुपेश को न्याय का भरोशा दिलवाया और

कहा कि दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं, सरकार आपके साथ खड़ी है.

आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भरोशा भी दिलवाया कि रुपेश हत्याकांड की जांच हर एंगल से की जा रही है. अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सारे अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. परिजनों को हर हाल में इंसाफ मिलेगा.

इस मौके पर मंत्री चम्पाई सोरेन, बादल पत्रलेख, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उमाशंकर अकेला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय के अलावा दिवंगत रुपेश पांडेय के पिता सिकंदर पांडेय, माता उर्मिला देवी, सुरेंद्र तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, झारखंडी पांडेय, नागेंद्र पांडेय,सुवास देवी और बिनोद विश्वकर्मा मौजूद भी मौजूद रहें.

रिपोर्ट- मदन

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...