पैसा व जेवर लेकर भागी पत्नी को मनाने बेटी के घर पहुंचे पति व अन्य की पिटाई

मुंगेर : मुंगेर जिले के असरगंज थानान्तर्गत मकवा निवासी दुखन चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मीरा देवी 15 दिन पूर्व घर से जेवरात व पैसा लेकर मुंगेर अपनी बेटी के यहां महद्दीपुर भाग कर चली आई थी। रविवार को दुखन चौधरी अपने एक मित्र हेरू दियारा निवासी डिको यादव और अपने पुत्र नीलेश कुमार के साथ पत्नी को मनाने के उद्देश्य से अपनी बेटी ज्योति के ससुराल कासिम बाजार थानान्तर्गत महद्दीपुर पहुंचे। पत्नी व बेटी के सामने आठ-10 लोगों ने दुखन चौधरी, नीलेश कुमार और दोस्त डिको यादव की जमकर पिटाई कर दी। बाद में दुखन चौधरी का दामाद अमर चौधरी वहां पहुंचा और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। तत्पश्चात मारपीट में गंभीर रूप से घायल डिको, दुखन और नीलेश कासिम बाजार थाना पहुंचे। थाना से तीनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Goal 7 22Scope News

8-10 लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे व उन 3 की पिटाई कर दी

घायल किसान दुखन चौधरी ने बताया कि पत्नी मीरा देवी 15 दिन पहले घर से जेवर व पैसा लेकर भाग गई थी। जब पता चला कि मीरा देवी महद्दीपुर में बेटी के ससुराल में रह रही है तो वह पत्नी को ले जाने के उद्देश्य से रविवार को महद्दीपुर पहुंचा। उसके साथ पुत्र नीलेश और दोस्त हेरूदियारा निवासी डिको यादव था। सभी पत्नी व बेटी से बातचीत कर ही रहे थे कि आठ-10 लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और उन तीनों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े : मुंगेर में पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा- विकसित बिहार बनाने को लेकर युवाओं को आना होगा आगे…

केएम राज की रिपोर्ट

CA Final Result 2026: रांची सेंटर के प्रखर आर्यन बने टॉपर,...

ICAI ने CA Final May 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया। रांची केंद्र से प्रखर आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नूर सिंगला...

EPF Interest Rate Update: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, 8.25% ब्याज...

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी। 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में जल्द जमा...

Jamshedpur Crime News: अनहोनी का डर दिखाकर महिला से 7 लाख...

जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में शातिर ठगों ने अनहोनी का भय दिखाकर महिला से करीब 7 लाख रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल ठग...