उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, शाम 6 बजे होगी गिनती

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने पहला वोट डाला। शाम 6 बजे होगी गिनती, एनडीए-इंडिया गठबंधन में कड़ा मुकाबला।


नई दिल्ली: देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डालकर इसकी शुरुआत की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी, इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना होगी।


 Key Highlights:

  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

  • पीएम मोदी ने किया पहला मतदान

  • शाम 5 बजे तक वोटिंग, 6 बजे से गिनती

  • एनडीए के सीपी राधाकृष्णन बनाम इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी

  • कुल 781 सांसद करेंगे मतदान

  • बीआरएस ने चुनाव से किया किनारा


इस चुनाव में कुल 781 सांसद मतदान करेंगे। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं। संख्या बल के आधार पर एनडीए का पलड़ा भारी माना जा रहा है, हालांकि विपक्ष भी इसे “विचारधारा की लड़ाई” बता रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सांसद वोट डाल चुके हैं। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत भी मतदान में हिस्सा लेंगी। वहीं, बीआरएस ने इस चुनाव से खुद को अलग करने का ऐलान किया है।

आज शाम परिणाम साफ हो जाएगा कि देश का 15वां उपराष्ट्रपति कौन होगा – एनडीए के सीपी राधाकृष्णन या विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी।

 

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...