SSB ने सर्च ऑपरेशन में बरामद किया हथियारों का जखीरा, जंगल में छिपा रखे थे नक्सली

औरंगाबाद : विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सली जिले में अपनी सक्रियता दिखाना चाहते हैं। लेकिन सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बिहार और झारखंड के सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। यह मामला औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के लखनहवा जंगल से सुरक्षा बलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) 29वीं बटालियन काला पहाड़ की टीम को नक्सलियों की ओर से हथियार छुपाए जाने का खुफिया इनपुट मिला था। कमांडेंट मधुकर अमिताभ के निर्देश पर बी समवाय काला पहाड़ के निरीक्षक सामान्य अरविंद सिंह जडेजा के नेतृत्व में एसटीएफ और टंडवा थाना पुलिस की ओर से संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

DIARCH Group 22Scope News

लखनहवा जंगल में स्थित लकड़ाही पहाड़ की गुफा में छिपा कर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद

इस दौरान लखनहवा जंगल में स्थित लकड़ाही पहाड़ की गुफा में छिपा कर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नौ एमएम देसी कार्बाइन, 315 बोर का 11 जिंदा कारतूस, नौ एमएम पिस्टल का खाली कारतूस, राइफल का तीन स्प्रिंग, एक राइफल बट, चार एमूनेशन पोच, चार बट पोच और हथियार सफाई करने का समान बरामद किया है। हालांकि ऑपरेशन के दौरान कोई भी नक्सली नहीं पकड़ा गया है। जब्त हथियार व अन्य सामान टंडवा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। नक्सलियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर SSB व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...