भारत-नेपाल सीमा पर SSB व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र के पास भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिकटा स्थित 47वीं बटालियन एसएसबी के जवानों ने बलथर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाते हुए करोड़ों रुपए की चरस जब्त की है। गुप्त सुचना के आधार पर सिकटा के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल की अगुवाई में एसएसबी जवानों ने बलथर पुलिस के साथ पिलर संख्या-410/1 के पास घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोनरा टोला गांव के पास से दो भारतीय तस्करों को दबोचा गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू कुमार (23) और रमेश चौधरी (33) दोनों लालगढ़ के रहने वाले हैं। इनके पास से दो पीले रंग की थैलियों में छुपाकर रखे गए 60 पैकेट चरस बरामद हुए। जिनका कुल वजन 62.666 किलोग्राम है।

Goal 7 22Scope News

जब्त चरस की कीमत करोड़ों में आंकी गई है

आपको बता दें कि जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। मोटरसाइकिल और 16,500 रुपए नकद भी बरामद किए गए। जांच में पता चला कि यह खेप नेपाल से भारत में तस्करी कर लाई गई थी और इसे बेतिया में डिलीवर किया जाना था। पूछताछ में तस्करों ने नेपाल स्थित ड्रग हैंडलर के साथ अपने कनेक्शन का खुलासा किया है। एसएसबी और पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन का पता लगाने में जुटी है।

यह भी देखें :

धराए आरोपियों के उपर NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है – बलथर थानाध्यक्ष

वहीं इस मामले में बलथर थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि धराए आरोपियों के उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में ड्रग तस्करी की रोकथाम के लिए नियमित रूप से गश्त और इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी सतर्कता का नतीजा है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप बरामद की जा सकी।

यह भी पढ़े : SSB व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...