Palamu : आतंकी कनेक्शन में संदिग्ध युवक पुलिस की हिरासत में, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Palamu : झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी करते हुए  पलामू से आतंकी कनेक्शन में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हुसैनाबाद इलाके में की गई, हालांकि वहां की छापेमारी में कुछ खास बरामद नहीं हुआ। युवक को हिरासत में लेकर हुसैनाबाद थाना लाया गया जहां उससे कड़ी पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ खास जानकारियां नहीं मिली जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

Palamu : आतंकी कनेक्शन में राजधानी रांची से भी एक युवक गिरफ्तार

बताते चलें कि राजधानी रांची में बोकारो जिले के पेटवार के रहने वाले असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। कल ही एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने हुसैनाबाद के इस्लामगंज मुहल्ले में छापामारी की। इस दौरान गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद युवक को मुक्त कर दिया गया। छापामारी के दौरान उसके घर से किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। टीम ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच की और बाद में वापस लौटा दिया। बताया जा रहा है कि रांची से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ के बाद ही एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम हुसैनाबाद पहुंची थी।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...