महागठबंधन की बैठक के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं की भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू

महागठबंधन की बैठक के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं की भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू

पटना : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पटना के निजी होटल में सीटों को लेकर बैठक शुरू हो गई है। वहीं दूसरे तरफ सदाकत आश्रम में टिकट कटने से गुस्साए नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नेताओं ने टिकट की सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है।

Goal 7 22Scope News

प्रदेश नेतृत्व के प्रति गुस्सा और सहानुभूति

सदाकत आश्रम मे धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व पर पैसे लेकर टिकट बांटने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति सहानुभूति भी जताई और उन्हें अब तक का सबसे कमजोर नेतृत्व बताया है। काली पट्टी बांधे धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओँ ने शीर्ष नेतृत्व पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। नाराज नेताओं का कहना है कि मौजूदा नेतृत्व के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है और चुनाव से ठीक पहले यह स्थिति पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

q 22Scope News

अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा – नाराज गुट

बताया जा रहा है कि उपवास प्रदर्शन के ज़रिए यह गुट अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। नाराज गुट का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर महागठबंधन की बैठक आज, होगा बड़ा ऐलान

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...