हुसैनाबाद का “नामकरण संग्राम”: चुनावी मंच पर नाम बदलने की नई फैंटेसी!

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद के राजनीतिक माहौल में इस बार एक नया ‘नामकरण कांड’ छा गया है! असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड की इस जमीन पर कदम क्या रखा, ऐसा लगा मानो चुनावी मंच को एक नया मसाला मिल गया—नाम बदलने का।

1 7 22Scope News

हुआ यूँ कि भाजपा प्रत्याशी कमलेश सिंह के नामांकन के बाद जनसभा में पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने सीधे-सीधे घोषणा कर डाली, “हुसैनाबाद को जिला बनाएंगे, लेकिन नाम बदल देंगे!” मानो झारखंड के नक्शे पर एक ‘नए नाम’ का अभाव था। लगता है, नाम बदलना इस चुनाव में उनके एजेंडा का मुख्य बिंदु है।

इसी बयान पर हुसैनाबाद में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवपूजन मेहता को ये बयान ऐसा खटका कि वे सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटा आए। मेहता का कहना है कि यह हुसैनाबाद के निवासियों की धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भावना पर चोट है, और उन्होंने सरमा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करा दी।

2 7 22Scope News

वैसे हुसैनाबाद की जनता इतनी परेशान है कि उन्हें अब लगता है कि शायद अगली बार कोई नेता आएगा तो “नाम बदलो आंदोलन” के नारे भी लगाएगा। चुनावी मंच पर ये नया “नाम का खेल” लोगों में मिलीजुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर रहा है। कहीं ये नया नामकरण प्रेम चुनावी राजनीति का एक नया तरीका तो नहीं?

3 8 22Scope News

यहां का चुनावी सीन अब किसी स्क्रिप्टेड रियलिटी शो की तरह लगने लगा है, जहां हर नेता अपने-अपने “नाम बदलने के मंत्र” लेकर आता है। जनता सोच में पड़ गई है—क्या अब हर शहर का नाम बदलना, हर गाँव का नाम बदलना राजनीति का अगला अध्याय बनने जा रहा है?

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...