नाबालिग से छेड़छाड़ और मां-बेटे से मारपीट पर CM का संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

163
नाबालिग से छेड़छाड़ और मां-बेटे से मारपीट पर CM का संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ और मां-बेटे से मारपीट पर CM का संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार
Advertisment

रांची के दुधिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट पर CM हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया। आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

Advertisment

रांची | मेसरा ओपी क्षेत्र के दुधिया गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और उसकी मां व भाई के साथ मारपीट की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने रांची पुलिस को पीड़ित परिवार को बेहतर इलाज मुहैया कराने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


 Key Highlights

  • मेसरा के दुधिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ और मां-बेटे से मारपीट

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया स्वतः संज्ञान

  • रांची पुलिस को इलाज और कड़ी कार्रवाई का निर्देश

  • आरोपी जहीर शेख गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

  • थाने से लौटाए जाने के बाद एसएसपी को दी गई लिखित शिकायत


पुलिस ने देर रात ही प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी जहीर शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शिकायत और घटना का विवरण

पीड़िता की मां ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया कि पड़ोस के तीन युवक उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करते थे। रविवार को भी छेड़छाड़ की घटना हुई। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनका तथा बेटे का सिर फोड़ दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि जब वह थाने शिकायत करने गईं तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। बाद में कांके के नेता कमलेश राम के साथ एसएसपी के पास लिखित शिकायत दी। शिकायत में जहीर शेख, मासूम शेख और शोएब शेख समेत 7 लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है।

Advertisement