जेपीएससी सीडीपीओ और एफएसओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के अंत तक, लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

जेपीएससी सीडीपीओ और एफएसओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2025 के अंत तक आएगा। लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में राहत मिलेगी।


रांची: जेपीएससी की ओर से आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) भर्ती परीक्षा का परिणाम सितंबर 2025 के अंत तक घोषित किया जाएगा।
सीडीपीओ के 64 पदों (जिनमें 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं) और एफएसओ के 56 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया काफी समय से अटकी हुई थी। परीक्षा परिणाम में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने हाल ही में जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

सीडीपीओ परीक्षा

  • कुल पद: 64

  • प्रारंभिक परीक्षा: 10 जून 2024

  • मॉडल आंसर-की: जुलाई 2024 के पहले सप्ताह

एफएसओ परीक्षा


 Key Highlights  

    • जेपीएससी सीडीपीओ और एफएसओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2025 के अंत तक जारी होगा

    • सीडीपीओ के 64 पदों में 50% महिलाओं के लिए आरक्षित

    • फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया लंबित

    • रिजल्ट में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने जेपीएससी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    • आयोग ने अन्य भर्तियों की परीक्षा और इंटरव्यू तिथियां भी घोषित की हैं


इसी दौरान आयोग ने अन्य भर्तियों जैसे एपीपी, क्षेत्रीय वन पदाधिकारी, सहायक वन संरक्षक और दंत चिकित्सक की परीक्षाओं व इंटरव्यू की तिथियां भी जारी की हैं। जुलाई-अगस्त में हुई मुख्य परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है और 9,564 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद...

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...