हजारीबाग-चतरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, रांची में 56 मिमी बारिश दर्ज

रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची ने झारखंड के हजारीबाग, चतरा, बोकारो और रामगढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मुताबिक इन जिलों में हल्के गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने WATCH जारी करते हुए कहा है कि लोगों को सावधान रहने और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है।


रांची में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश

रांची शहर में पिछले 24 घंटे में 56.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सिकिदीला में 54.4 मिमी और रांची एयरपोर्ट वेधशाला में 51 मिमी बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश के कारण रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम होकर 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


आंधी-बारिश की चेतावनी – 

  • IMD रांची अलर्ट – हजारीबाग, चतरा, बोकारो और रामगढ़ में अगले 3 घंटे तक आंधी-बारिश की संभावना।
  • तेज हवाएं – 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने का भी खतरा।
  • रांची में भारी बारिश – 24 घंटे में 56.4 मिमी वर्षा, सिकिदीला और एयरपोर्ट क्षेत्र में भी 50 मिमी से अधिक।
  • दृश्यता प्रभावित – रांची में विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई।
  • तापमान – सराइकेला AWS में सबसे अधिक 36.7°C, लातेहार AWS में सबसे कम 20.6°C दर्ज।
  • मौसम विभाग की अपील – लोग सतर्क रहें और SDMA गाइडलाइन का पालन करें।

जिलेवार तापमान और वर्षा

सर्वाधिक और न्यूनतम तापमान

राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान सराइकेला AWS में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान लातेहार AWS में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विजिबिलिटी पर असर

भारी बारिश और बादल छाए रहने से रांची में विजिबिलिटी घटकर केवल 500 मीटर तक पहुंच गई।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...